फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नशे ने कराया रंग में भंग, सात की मौत

नशे ने कराया रंग में भंग, सात की मौत

Sat, 03 Mar 2018 11:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 03 Mar 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
नशे ने कराया रंग में भंग, सात की मौत
मौत - फोटो : file
होली के उमंग के बीच ही शराब के नशे के चलते बहुतों की होली फीकी हो गई। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में इस दिन 300 लोग घायलावस्था में पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक सभी शराब के नशे में थे। इसमें सात की मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को होली के उमंग में एक तरफ जहां लोग रंग में सराबोर थे वहीं दूसरी तरफ नशे की हालत में घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। 24 घंटे में मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी में 221 मरीज पहुंचे। इसमें गंभीर रूप से 29 को भर्ती किया। वहीं इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आते समय सात की मौत हो गई। इसी क्रम में जिला अस्पताल के इमरजेंसी में हादसे में घायल होकर 79 लोग पहुंचे। इसमें से 58 का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। जबकि 11 भर्ती किए गए। वहीं 10 की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर में मारपीट
सड़क हादसे में घायल के तीमारदारों का ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। डॉक्टरों की पिटाई से डरे घरवाले मरीज को लेकर भाग गए। गोरखनाथ एरिया के रहने वाले एक व्यक्ति शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में घायल हो गए थे। करीब एक बजे बीआरडी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसी दौरान इलाज को लेकर घरवालों और डॉक्टरों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में नहाने गया, पोखरे में  डूबने से मौत
गुलरिहा के डुमरी नंबर दो के बंगला टोला निवासी बबलू (18) की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को गांव के ही पोखरे में नशे की हालत में नहाने गया था। इसी बीच वह डूबने लगा। यह देख कुछ ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed