{"_id":"5a674da74f1c1b8a268b5f7e","slug":"61516719527-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल विक्रेता पर तलवार से हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फल विक्रेता पर तलवार से हमला, गंभीर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 23 Jan 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट इलाके के शिवपुर निवासी गोपाल (30) पर उनके ही दो भाइयों ने मंगलवार को तलवार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों भाइयों में जमीन के लिए विवाद चल रहा है।
कूड़ाघाट में फल की दुकान लगाने वाले गोपाल चार भाइयों में सबसे छोटे हैं। तीसरे नंबर के भाई दुर्गेश की मौत के बाद से उनकी पत्नी की शादी गोपाल से हो गई। बड़े भाई सुरेश और दिनेश से गोपाल का कुछ दिन पहले बंटवारे के लिए विवाद शुरू हो गया। पैतृक संपत्ति में वह अपना हिस्सा मांगने के साथ ही दुर्गेश के हिस्से की जमीन-जायदाद भी मांग रहे थे। सुरेश और दिनेश इसके लिए तैयार नहीं थे।
दोनों भाई जायदाद में सिर्फ तीन हिस्से की बात कर रहे थे। इसे लेकर गोपाल का भाइयों से विवाद काफी बढ़ गया था। मंगलवार को गोपाल दुकान पर थे। 11:30 बजे सुरेश ने उन्हें फोन कर बुलाया। गोपाल ने शाम को आने की बात कही लेकिन दोनों भाइयों ने एक युवक को बाइक से भेजकर उनको गांव में बुलवा लिया। इसके बाद बहाने से उन्हें अभिषेक नगर कॉलोनी में नहर के किनारे ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि नहर पर एक भाई ने गोपाल को आगे से पकड़ लिया और दूसरे ने पीछे से गर्दन पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो वह फरार हो गए। कैंट इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।