फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2017 01:51 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके में 25 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला घटना के वक्त घर में अकेले थी। वहीं गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है और सास के देख लेने पर महिला बलात्कार का आरोप लगा रही है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक गुलरिहा इलाके के एक गांव की महिला घर में सोमवार को अकेले थी। उसकी सास खेत में काम करने गई थी। सुबह 11 बजे के करीब गांव का ही रमेश उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान उसकी सास भी आ गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए। गांव वालों ने सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सामूहिक बलात्कार के आरोपी गिरफ्तार
भटहट। गुलरिहा थानाक्षेत्र में रविवार दिन में घर में घुसकर किशोरी से सामूहिक बलात्कार करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पंद्रह वर्षीय किशोरी घर में अकेले थी, तभी गांव के दो युवकों ने घुसकर उससे गैंगरेप किया। दो नाबालिग लड़के भी पहुंचे थे, जो बाहर निगरानी कर रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था और सभी आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed