फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

Tue, 27 Jun 2017 06:59 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

विज्ञापन
जंगल कौड़िया।
पीपीगंज क्षेत्र के बढ़या गांव में स्थित रामजानकी दरबार मंदिर से भगवान राम की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई है। खबर आम होते ही वहां पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है और पूछताछ कर रही है। प्रधान मृत्युंजय सिंह ने तहरीर दी है।

रामजानकी दरबार मंदिर में अष्टधातु की भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियों में राम की मूर्ति सबसे बड़ी थी। ग्रामीणों के अनुसार करीब दो सौ साल से ज्यादा पुरानी मूर्ति थी। पुजारी अशर्फी के मुताबिक दोपहर में दो बजे के करीब मंदिर से राम की मूर्ति चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि मंदिर पर दो युवक आए थे, इसी दौरान वे शौच को चले गए। वापस आए तो देखा कि मूर्ति चोरी हो चुकी है। इसके बाद शोर मचाकर ग्रामीणों को जानकारी दी। पीपीगंज थाना प्रभारी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है। शीघ्र मूर्ति बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed