फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लिफ्ट देकर महिला और दामाद को लूटा

लिफ्ट देकर महिला और दामाद को लूटा

Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट देकर महिला और दामाद को लूटा
गगहा (गोरखपुर)। शहर से इलाज कराकर लौट रही बुजुर्ग महिला और उनके दामाद को कार सवारों ने लिफ्ट देकर लूट लिया। बदमाश दोनों को बेहोशी की हालत में गगहा के अतायर गांव के पास हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए। मंगलवार को होश आने पर दामाद ने पुलिस को तहरीर दी है। बड़हलगंज के खजुरी गोसाई गांव निवासी रामभजन मौर्य की ससुराल देवरिया के गोपालपुर में है। वह सोमवार को सास सुरसती देवी का इलाज कराने गोरखपुर आए थे।
विज्ञापन


रामभजन ने बताया कि डॉक्टर से दवा लेने के बाद देर शाम वह पैडलेगंज में सवारी वाहन की तलाश में थे। इसी दौरान कार सवार तीन युवकों ने बड़हलगंज जाने की बात कही और दोनों को गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर बदमाश नकदी और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह गगहा के अतायर गांव के पास टहलने निकले ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला और युवक को सड़क के किनारे बेहोश पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। दोनों के पास कोई सामान नहीं था। गगहा पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मंगलवार को होश में आने पर रामभजन मौर्य ने पुलिस को लूट की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed