{"_id":"5c2a5867bdec225726711dde","slug":"51546279015-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के चौकीदार की बेरहमी से पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के चौकीदार की बेरहमी से पीटकर हत्या
Mon, 31 Dec 2018 11:26 PM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनवल/ खजनी(गोरखपुर)। खजनी थानाक्षेत्र के बसडीला गांव स्थित एक प्राइवेट नर्सरी स्कूल के वाहन चालक शुभम दुबे ने रविवार की रात स्कूल के चौकीदार हरिप्रसाद (58) चौधरी की बेरहमी से पीट कर हत्या कर दी। चालक ने ही स्कूल मालिक को कॉल कर बताया कि उसने चौकीदार की पिटाई की है। स्कूल मालिक ने दूसरे चौकीदार मन्नू को मौके पर भेजा, तो चालक ने उसे पकड़ कर बैठा लिया। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चौकीदार को घायल अवस्था मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जैतपुर निवासी आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार खाना बनाने के दौरान किसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई थी। इसी दौरान चालक ने चौकीदार पर हमला कर दिया। चौकीदार के बेटे ओमनरायन की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। महराजगंज के घुघली थानाक्षेत्र के पटखौली निवासी हरिप्रसाद खजनी के बसडीला स्थित प्राइवेट नर्सरी स्कूल में चौकीदारी करते थे। वह रात में स्कूल में ही रहते थे।

कमरे में मिली आधी कटी सब्जी, शराब की बोतल
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान स्कूल के कमरे में एक प्लेट में आधी कटी सब्जी और शराब की बोतल मिली थी। प्रारंभिक जांच में खाना बनाने के लिए कहासुनी में हत्या होने की आशंका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन