{"_id":"5b9d6567867a557fe446939c","slug":"51537041767-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी आरक्षी पर हमले के मामले में नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी आरक्षी पर हमले के मामले में नहीं हुई कार्रवाई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
fir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। एसएसबी कैंप कार्यालय में तैनात आरक्षी पर हमला और उसकी पत्नी के अपहरण की कोशिश, छेड़खानी करने के आरोपियों पर केस दर्ज नहीं हो सका। आरक्षी की पत्नी ने शनिवार को मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
प्रार्थना पत्र में पीड़ित की पत्नी ने लिखा है कि उनके पति एसएसबी में आरक्षी हैं। उनके साथ ही वह रहती हैं। सात अगस्त की रात में किसी ने उनका दरवाजा खटखटाया। आरक्षी ने कहा कोई स्टाफ का ही होगा। जब वह दरवाजा खोलीं तो विभाग के दो लोग वहां पर खड़े थे। दोनों ने उनको पकड़ लिया। वह चिल्लाई तो पति बाहर आ गए और दोनों से भिड़ गए। इस पर दोनों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर वहां कई लोग आ गए। उस समय उसके पति बेहोश हो गए थे। हमलावर अपनी गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए थे। इसकी सूचना अधिकारियों को दी। पुलिस और विभाग के लोग आए। वहां फोटोग्राफी हुई, पर कोई कार्रवाई नहीं की गइग्। विभाग के डीआईजी आए और आरोपियों की गाड़ी लेकर चले गए। पीड़िता ने कहा कि उस पर दबाव बनया जा रहा है कि यदि कहीं शिकायत करोगी तो पति का ट्रांसफर दूर कर दिया जाएगा।