{"_id":"5b899a1642c792466f4a246c","slug":"51535744534-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर फरार आरोपी मुंबई में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर फरार आरोपी मुंबई में गिरफ्तार
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या कर फरार आरोपी मुंबई में गिरफ्तार
तीन महीने पहले खेत में भैंस घुसने पर हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बड़हलगंज के मदरहा गांव में श्यामानंद के हत्यारोपी विनोद दुबे को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। वह तीन महीने से फरार था। गोरखपुर पुलिस उसे वारंट बी पर लाने के लिए मुंबई रवाना हो गई है।
मदरहा गांव में दो परिवारों में जमीन का विवाद चल रहा था। 16 मई, 2018 को मारपीट हो गई। तब खेत में भैंस घुसने पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। आरोप है कि इस दौरान रमेश दुबे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से श्यामानंद की हत्या की थी। दोनों पक्ष में जमकर बवाल हुआ था और पथराव में रमेश घायल हो गए थे। पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया और उसकी रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई श्याम प्रसाद की तहरीर पर रमेश दुबे, उनके भाई विनोद दुबे उर्फ विनय, भतीजे मनीष पर केस दर्ज किया था। विनय दुबे तभी से फरार चल रहा था। मुंबई पुलिस ने उसे पकड़ा है।