{"_id":"5ae0d0eb4f1c1b61098b6552","slug":"51524682987-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष ने मांगी सुरक्षा, कहा जान को है खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष ने मांगी सुरक्षा, कहा जान को है खतरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
CRIME
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत में चल रहे सियासी दांवपेंच के बीच अध्यक्ष गीतांजलि यादव ने खुद और पति मनुरोजन यादव की जान को खतरा बताकर सनसनी फैला दी है। इसी सिलसिले में उन्होंने एडीजी दावा शेरपा से मुलाकात की और सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग रखी। एडीजी ने उन्हें सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास लाने की कवायद चल रही है। इसी बीच अध्यक्ष ने मंगलवार को एडीजी से मुलाकात की। साथ ही उन्हें पत्र देकर एक विधायक, दो जिला पंचायत सदस्य और सिंचाई विभाग के दो ठेकेदारों पर साजिश रचने का आरोप लगाया। अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें और उनके पति को किसी फर्जी मामले में फंसाने की साजिश चल रही है।
एक सदस्य ने पहले कहा कि वह अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे पर इसमें सफलता नहीं मिली तो अब वह कह रहे हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उपचुनाव कराके ही रहेंगे। यह तभी संभव होता है, जब किसी जनप्रतिनिधि का निधन हो जाए। इसी वजह से जान का खतरा महसूस हो रहा है। पति मनुरोजन यादव सपा नेता हैं। वह चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस कारण तमाम लोग रंजिश रखते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उनकी और उनके पति की कुछ लोग हत्या कराना चाहते हैं। ये वे लोग हैं जो हर मोर्चे पर विफल होने के बाद घिनौनी हरकत पर उतारू हो गए हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष ने खुद और पति के खिलाफ साजिश की बात कही है। पूरे मामले की रिपोर्ट एसएसपी से मांगी है। जो भी रिपोर्ट आएगी, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जिम्मेदारी हर व्यक्ति और जनप्रतिनिधि को सुरक्षा देने की है।
- दावा शेरपा, एडीजी