फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बसपा के पूर्व विधायक की मां से चेन लूटी

बसपा के पूर्व विधायक की मां से चेन लूटी

Thu, 26 Oct 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
बसपा के पूर्व विधायक की मां से चेन लूटी
गोरखपुर। बसपा के पूर्व विधायक जय प्रकाश निषाद की मां फूलमती देवी से हॉस्पिटल का पता पूछने के बहाने आए दो युवकों ने उनकी सोने की चेन और मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। वह किराने की दुकान पर सामान खरीदने गई थीं। घटना की सूचना पाकर कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई और उनके बताए हुलिया के मुताबिक लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैंट के मिर्जापुर कॉलोनी में चौरीचौरा के पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह 10 बजे उनकी मां फूलमती घर से कुछ ही दूरी पर स्थित प्रोविजन स्टोर पर सामान लेने गई थीं। वहां से लौटते समय पैदल आए दो युवक उनसे एक हॉस्पिटल का पर्चा दिखाकर उसका पता पूछने लगे। बातों में उलझा कर वे उनके गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूटकर भाग निकले। चेन लुटने के बाद फूलमती शोर मचाने लगीं।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के पास लोग एकत्र हो गए, लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर जयप्रकाश के भाई जितेंद्र निषाद ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच कर रही है। कैंट इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच चल रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed