{"_id":"58287c1f4f1c1bf77eb3c3d3","slug":"44-thousands-has-been-stolen-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बैंक से युवक के 44 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने बैंक से युवक के 44 हजार उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 14 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के बाद जहां लोग 1000-500 रुपये के नोट बदलने के लिए परेशान हो रहे हैं वहीं कुछ अराजकतत्व लोगों की इस परेशानी को और बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसी ही घटना में खोराबार के एक बैंक में लाइन में लगे युवक के 44 हजार रुपये पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। रविवार दोपहर हुई घटना से वहां मौजूद ग्राहक परेशान हो गए। लोगों का आरोप है कि पुलिस की व्यवस्था न होने से ग्राहकों के धन बैंक परिसर से ही चोरी हो रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस चोर की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोर की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक खोराबार एरिया मथुरवा के बलवंत के बेटे हरिकेश की कुसुम्ही बाजार में कपड़े की दुकान है। रविवार दोपहर वह 44 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा कराने गया था। लाइन में लगे होने के दौरान ही किसी ने उसकी जेब में रखे 44 हजार रुपये उड़ा दिए। इसका एहसास उसे काउंटर पर पहुंचने के बाद हुआ। जब उसने नकदी जमा करने के लिए जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब थे, जिसके बाद वह शोर मचाने लगा और सुरक्षा में लगे गार्ड को इसकी जानकारी दी। हरिकेश के साथ हुई घटना के बाद अन्य लोग सतर्क हो गए। उन्होंने बताया कि लाइन में लगे लोग धक्कामुक्की कर रहे थे। इसी दौरान उसके पास रखे रुपए गायब हुए।
विज्ञापन