{"_id":"5c55f3babdec221181373464","slug":"41549136826-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हत्या में पांच पर मुकदमा, तीन हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की हत्या में पांच पर मुकदमा, तीन हिरासत में
Sun, 03 Feb 2019 01:17 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलघाट (गोरखपुर)। बनकट में छात्र अरुण कुमार की हत्या में पुलिस ने शनिवार को गांव के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जता रही है। अन्य दो आरोपी फरार हैं। बहन पूजा के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात अरुण घर के बरामदे में सोया था। इसी दौरान गांव के अशोक मौर्या, चंद्रशेखर, विनोद और इंद्रजीत मौर्या आए और भाई को बुलाकर साथ ले जाने लगे। पूछने पर उन लोगों ने अभी लौटने की बात कही।
विज्ञापन
गांव के कई और लोगों ने भी अरुण को चारों के साथ जाते देखा। पूजा ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने ही खेत में ले जाकर अरुण की हत्या कर दी। शव शुक्रवार को बरामद हुआ। पूजा ने बताया कि एक आरोपी की बेटी से अरुण प्रेम करता था। इसी से नाराज होकर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अशोक मौर्या, चंद्रशेखर, विनोद, इंद्रजीत मौर्या के साथ ही दशरथ के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर शनिवार को अशोक, चंद्रशेखर और इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन