{"_id":"5c1befacbdec2256d14f39cb","slug":"41545334700-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में शिक्षक समेत पांच की गई जान, महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में शिक्षक समेत पांच की गई जान, महिला घायल
Fri, 21 Dec 2018 01:08 AM IST
ajay Kumar
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
road accident 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिले में चार अलग-अलग सड़क हादसों में शिक्षक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर एमआर की मौत
खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक रामनगर कड़जहां के पास बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे ट्रक से कुचलकर सर्वेश कुमार मिश्र (30) की मौत हो गई। गोला के ककरही निवासी हरीश मिश्रा के एमआर पुत्र सर्वेश बाइक से गोरखपुर से चौरीचौरा जा रहे थे। रामनगर कड़जहां के पास एक अन्य बाइक से टकराने के बाद वह सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। पिता हरीश परिषदीय स्कूल में अध्यापक हैं। दो भाइयों में सर्वेश छोटे थे। सर्वेश की मार्च में शादी होनी थी।
विज्ञापन
बाइक-स्कूटी में टक्कर, दो की मौत, एक घायल
कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बजहा गांव के सामने स्कूटी और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालकों महराजगंज के बृजमनगंज, महुलानी निवासी अजय चौधरी (23) और बृजमनगंज के लेहड़ा निवासी वीरेंद्र प्रसाद (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वीरेंद्र की मां प्रेमवती गंभीर रूप से घायल हैं। अजय चौधरी ने हेलमेट नहीं लगाया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलमेट लगाया होता तो उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन