{"_id":"5c096d33bdec2241563e468e","slug":"41544121651-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए कानूनगो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए कानूनगो
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए कानूनगो
एंटी करप्शन टीम ने दुघरा बाजार चौराहे से गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
सिकरीगंज। एंटी करप्शन की टीम ने बृहस्पतिवार को एक कानूनगो को पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ दुघरा बाजार चौराहे से पकड़ लिया। टीम ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
क्षेत्र के कासिमपुर जिगनी निवासी रामदीन पुत्र रामशंकर ने तीन वर्ष पहले सहजनवां के जुड़ियाने निवासी जगरोपन से लगभग 4.45 डिसमिल जमीन बैनामा कराया था। रामदीन के अनुसार उस जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति का कब्जा था। पत्थर नसब के लिए रामदीन ने दो वर्ष पूर्व एसडीएम खजनी को प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम ने भदारखास के कानूनगो बांसगांव के बड़ागांव निवासी कमर आलम को एक हजार रुपये सरकारी खर्च जमा कराकर सीमांकन करने और पत्थर नसब कराकर कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। इसके बाद से रामदीन तहसील के चक्कर काट रहे थे। रामदीन के अनुसार कानूनगो काम के लिए पांच हजार रुपये मांग रहे थे। उन्होंने एक दिसंबर को इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी। एंटी करप्शन की टीम ने रामदीन से कानूनगो को दुघरा बाजार चौराहे पर बुलवाया और रुपये लेते ही रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर जेपी पांडेय, चंद्रदेव यादव, अशोक कुमार सिंह, चंद्रभान मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे।