फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सांसद फोरलेन पर धरने पर बैठे, दो घंटे जाम में फंसे लोग

सांसद फोरलेन पर धरने पर बैठे, दो घंटे जाम में फंसे लोग

Tue, 06 Nov 2018 10:28 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Tue, 06 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
सांसद फोरलेन पर धरने पर बैठे, दो घंटे जाम में फंसे लोग
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के समझाने पर दो घंटे बाद धरना समाप्त हुअाआ। - फोटो : amar ujala
खोराबार (गोरखपुर)। लहसड़ी गांव के समीप सोमवार की शाम मछली पकड़ने गए ईश्वर उर्फ गोपी निषाद के नदी में डूबने के बाद पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा। इसी मुद्दे पर सदर संसदीय क्षेत्र के सपा सांसद प्रवीण निषाद गायघाट गांव के सामने गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर मंगलवार को दोपहर तीन बजे धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इससे लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे तक लोगों का बुरा हाल रहा। दोनों ओर तीन से चार किलोमीटर तक वाहनों का जमावड़ा हो जाने की जानकारी पर एसडीएम सदर प्रथिमेश कुमार, एसपी सिटी विनय कुमार सिंह मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे। सांसद के मुआवजा और एसओ को निलंबित करने की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन



गायघाट बुजुर्ग निवासी ईश्वर निषाद मछली पकड़ने गए थे। उसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को सांसद तीन बजे के करीब समर्थकों के साथ गायघाट पहुंच गए। नाराज सांसद फोरलेन पर ही धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि ईश्वर के परिवार को मुआवजा दिया जाए। आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई। न समय से वहां पर एनडीआरएफ पहुंची और न ही एसओ। अफसरों ने कहा कि जांच के बाद एसओ पर कार्रवाई होगी और मुआवजे के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed