{"_id":"5b3932564f1c1bf76e8bb147","slug":"41530475094-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढों ने व्यापारी पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढों ने व्यापारी पर किया जानलेवा हमला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थानाक्षेत्र के पादरी बाजार निवासी टेंट व्यापारी को शुक्रवार की रात घर से बुला कर पिटाई की गई। जंगलमातादीन स्थित सुलभ शौचालय के पास व्यापारी को छोड़कर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने व्यापारी को मेडिकल कॉलेज भेजा।
पादरी बाजार निवासी दीनानाथ प्रजापति ने दो साल पहले कारोबार के लिए इसी इलाके के जंगल मातादीन निवासी राजू शर्मा से रुपये लिए थे। दीनानाथ प्रजापति ने राजू को 65000 हजार रुपये में से 47500 वापस दे दिए थे। बावजूद इसके राजू शर्मा की ओर से जबरन दीनानाथ की मोटरसाइकिल रख ली गई थी। आरोप है कि राजू शर्मा अपने किसी मित्र के साथ शुक्रवार रात दीनानाथ के घर गया और टेंट का सट्टा लिखने की बात कहकर साथ ले गया। उसके बाद दीनानाथ की पिटाई की गई। दीनानाथ के बड़े भाई शिवनाथ की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया।