फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कुसम्ही जंगल मेँ स् थापित होगा स् थायी पिकेट

कुसम्ही जंगल मेँ स् थापित होगा स् थायी पिकेट

Sat, 01 Jul 2017 07:39 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
कुसम्ही जंगल मेँ स्
थापित होगा स्
थायी पिकेट

विज्ञापन
गोरखपुर।
कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माई मंदिर में दर्शन को आने वाले प्रेमी युगलों की पिटाई और छेड़छाड़ कर लूटपाट करने वाले अब बच नहीं पाएंगे। एसएसपी आरपी पांडेय ने मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थायी पिकेट ड्यूटी लगाने का आदेश दिया। बीते कुछ दिनों में यहां पर छेड़खानी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
कुसम्ही जंगल में मंदिर का दर्शन करने के साथ ही एकांत में जंगल की ओर प्रेमी युगल चले जाते हैं। पास में ही एयरपोर्ट का जैमर होने की वजह से यहां पर कोई मोबाइल का टॉवर भी काम नहीं करता है। इसी का फायदा उठाकर मनचले कुसम्ही जंगल में युवतियों को घेरकर बदसलूकी करते हैं। यही नहीं युवक की पिटाई कर लूटपाट भी करते हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर तीन घटनाएं ऐसी हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को फिर एक बार छेड़खानी का मामला सामने आया है। इसके बाद ही एसएसपी ने इसे गंभीरता से लिया है और वहां पर स्थायी पिकेट वायरलेस सेट के साथ लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


पहले भी लगती थी पिकेट ड्यूटी
बहुत पहले यहां पर घटनाएं बढ़ने के बाद पिकेट ड्यूटी लगती थी लेकिन बाद में वहां पर झोपड़ी की पिकेट उजड़ गई। इससे ड्यूटी लगनी भी बंद हो गई। इसके बाद से ही घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़खानी की शिकायत बढ़ने की वजह से स्थायी पिकेट ड्यूटी लगाने का आदेश दिया गया है। जल्द ही पुलिस वाले वहां पर तैनात होंगे।
-आरपी पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed