फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छोटे नोट कैश वैन में ही छोड़ गए थे बदमाश

छोटे नोट कैश वैन में ही छोड़ गए थे बदमाश

Wed, 12 Dec 2018 12:55 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
छोटे नोट कैश वैन में ही छोड़ गए थे बदमाश
संदेह के घेरे में कर्मचारी, कुशीनगर के हाटा में डेढ़ करोड़ रुपये की लूट का मामला
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 16.58 लाख रुपये के छोटे नोट छोड़ गए थे लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कुशीनगर के हाटा में डेढ़ करोड़ रुपये की लूट से सनसनी फैली है। बदमाश कैश वैन से बड़ी नोट ही ले गए थे 10, 20 और 50 के 16.58 लाख रुपये छोड़ गए थे। मामले में पुलिस को कर्मचारी की भूमिका पर भी संदेह है।
सोमवार को कैशियर व कर्मचारी ने दो करोड़ 18 लाख 50 हजार 970 रुपये की वसूली की थी। जिसमें 52.62 लाख रुपये गार्ड को देकर गोरखपुर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में जमा कराया गया था बाकी रकम कैश वैन से ले जाई जा रही थी। मामले के खुलासे के प्रयास में जुटी पुलिस पुलिस पुराने बदमाशों की लोकेशन तलाश रही है। इसके अलावा कैश वैन के कर्मचारियों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। लूट की घटना से पहले कैश वैन कुशीनगर में स्थित डाढ़ा टोल प्लाजा से गुजरी थी। टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में इसकी पुष्टि हुई है। यहां से कई बोलेरो गुजरने की वजह से बदमाशों के बोलेरो की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


कैश वैन के कर्मचारियों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुराने बदमाशों की लोकेशन भी पता की जा रही है। कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। - जय नारायण सिंह, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed