फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police destroyed illegal firecrackers worth 30 lakh in Gorakhpur

पुलिस ने 30 लाख के अवैध पटाखों को किया नष्ट, कहा- कार्यवाई रहेगी जारी

Tue, 30 Oct 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 30 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
Police destroyed illegal firecrackers worth 30 lakh in Gorakhpur
प्रशासनिक अधिकारियों ने पटाखे जब्त कराए। - फोटो : amar ujala
ओसामा एंड कंपनी के जब्त करीब 30 लाख के पटाखों को राजघाट में प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए बनाए गए पोखरे में नष्ट किया गया। वहीं जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि रिहायशी इलाकों में पटाखे रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की टीम ने घनी आबादी के बीच पटाखों का गोदाम होने की सूचना पर नखास चौक स्थित सद्दन खान के ओसामा एंड कंपनी की दुकान पर छापामारी की थी। सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आकांक्षा राणा और अपर सिटी मजिस्ट्रेट गौरव श्रीवास्तव की मौजूदगी में दुकान और गोदाम को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन


सोमवार को जिला प्रशासन की टीम नगर निगम के साथ सील गोदाम से पटाखों को निकालकर राजघाट ले गई और वहां उन्हें नष्ट कर दिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह, सीओ कोतवाली वीपी सिंह समेत निगम की टीम भी मौजूद रही। सहायक नगर आयुक्त संजय शुक्ला ने बताया कि सात मिनी लारी और एक ट्रॉली पटाखों को राजघाट में नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई और रिहायशी इलाकों में हैं पटाखों के गोदाम

जिला प्रशासन की टीम ने नखास चौक पर छापामारी की तो लाखों के पटाखे पकड़े गए। कई अन्य इलाकों में अब भी चोरी छिपे गोदाम बनाकर पटाखों की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। साहबगंज कौआदह मंडी पुलिया से लालडिग्गी और गीताप्रेस की तरफ कई पटाखों के गोदाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed