{"_id":"5b5614634f1c1b4b748b69c3","slug":"31532367971-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूर पिता ने पत्नी व बेटों की हत्या के बाद कर ली आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रूर पिता ने पत्नी व बेटों की हत्या के बाद कर ली आत्महत्या
kushinagar
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। स्वास्थ्य विभाग के एक चीफ फार्मासिस्ट ने पडरौना शहर से सटे भरवलिया गांव में अपने घर में ही पत्नी और दो बेटों के गले पर चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी। उसके बाद 12 वर्ष की बड़ी बेटी को मारने के लिए दौड़ाया। उसने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में चीफ फार्मासिस्ट ने जहर खाकर खुद भी आत्महत्या कर लिया। बेटी ने इसकी जानकारी लोगों को दी, लेकिन घटना के करीब पांच घंटे बाद पुलिस और आस पास के लोग पहुंचे। सुबह इतनी बड़ी घटना की जानकारी होते ही शहर में सनसनी फैल गई।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के दांदोपुर गांव के निवासी माधव मुरारी सिंह (52) कप्तानगंज सीएचसी में चीफ फार्मासिस्ट पद पर तैनात थे। बीते नौ अप्रैल को इनका रामपुर जिला अस्पताल के लिए तबादला हो गया था। वह पडरौना शहर से सटे भरवलिया गांव में रामकोला रोड के किनारे घर बनाकर परिवार समेत रहते थे। पति-पत्नी के बीच तलाक और भरण पोषण को लेकर तीन साल से मुकदमा चल रहा था। बुधवार को इस मामले में सुनवाई की तारीख लगी है।
माधव मुरारी सिंह की 12 वर्षीया बेटी माधुरी के अनुसार रात के करीब 12 बजे घर में शोरगुल सुनकर उसकी नींद टूट गई। सीढ़ी से आगे बढ़ी तो मां सुमन खून से लथपथ पड़ी थी। वह डरकर छत पर भाग गई। पिता ने बुलाया तो वह छत से नीचे कूद गई। उसके बाद उसने पड़ोसियों का दरवाजा खटखटाया, लोगों को आवाज दी, लेकिन कोई नहीं आया। बाहर से अपने घर में भी आवाज दी, लेकिन कोई नहीं दिखा। भोर में पुलिस और अन्य लोग पहुंचे। पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर पति, पत्नी व दो बच्चों का शव पड़ा था।
विज्ञापन
कोतवाल विजयराज सिंह का कहना था कि माधव मुरारी सिंह के आठ वर्षीय पुत्र विक्रम और तीन वर्षीय कन्नू के गले पर चाकू का एक-एक निशान था और उनके मुंह से झाग निकला था। वहीं माधव की 35 वर्षीय पत्नी सुमन के गले पर चाकू मारने के तीन निशान थे। उसका शव खून से लथपथ मिला। पत्नी का शव सीढ़ी पर था, जबकि बच्चों का शव बरामदे में बेड पर पड़ा था। कोतवाल के अनुसार प्राथमिक छानबीन में पता लगा है कि पति-पत्नी के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा था। ऐसा लग रहा है कि पति ने पत्नी व दो बच्चों की हत्या के बाद खुद भी जहर खा लिया है, क्योंकि उसके शव के पास सल्फास का रैपर मिला है। चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
इस हृदयविदारक घटना की जानकारी होने पर एसपी अशोक कुमार पांडेय, एएसपी नार्थ गौरव वंशवाल, एएसपी साउथ हरिगोविंद, सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर मनोज कुमार तिवारी आदि मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल पर एसपी के साथ डॉग स्क्वॉयड व फारेंसिंक टीम भी पहुंची थी। टीम ने मौके से खून के नमूने लिए तथा अन्य जरूरी जानकारी जुटाई।