फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गला दबाकर कर की गई थी चौकीदार की हत्या

गला दबाकर कर की गई थी चौकीदार की हत्या

Sat, 16 Jun 2018 01:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 16 Jun 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
गला दबाकर कर की गई थी चौकीदार की हत्या
क्राइम - फोटो : demo
गोरखपुर। हरिहर प्रसाद सावित्री देवी कन्या इंटर कॉलेज में चौकीदार हुबलाल की हत्या गला दबाकर की गई थी। उनके नाजुक अंगों पर गंभीर चोट थे। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई है। हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए गले से कपड़ा बांधकर हैंडल से कसा गया था। पुलिस को करीबियों पर ही शक है। संदेह है कि जमीन के विवाद में चौकीदार की हत्या की गई है।
विज्ञापन


खजनी के महुआडाबर निवासी हुबलाल पासवान की गांव में स्थित कन्या इंटर कॉलेज में हत्या कर दी गई। चौकीदार होने की वजह से वह रात में कॉलेज में ही सोते थे। बुधवार की रात में करीब नौ बजे वह घर से कॉलेज निकले थे। बृहस्पतिवार सुबह कॉलेज में उनका शव मिला था। देखने से लग रहा था कि उन्होंने आत्महत्या की थी। हालांकि शव जिस हाल में मिला, उससे हुबलाल की बेटी ने हत्या की आशंका जताई थी। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि चौकीदार की हत्या में कोई करीबी शामिल है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed