फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   280 buses are checked, 8 found unfit

जांची गईं 280 बसें, आठ मिलीं अनफिट

Mon, 23 Jan 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 23 Jan 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
280 buses are checked, 8 found unfit
रविवार को भी कई स्कूली बसें आरटीओ दफ्तर जांच कराने पहुंची। - फोटो : Amar Ujala
एटा में स्कूली बस के साथ हुए हादसे के बाद यहां चल रहे अभियान के दूसरे दिन 280 स्कूली बसों की जांच की गई। इनमें जहां अनफिट मिली आठ बसों को वापस कर दिया गया वहीं 80 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन


आरटीओ दफ्तर में शनिवार से ही स्कूली बसों की जांच की जा रही है। रविवार को 280 बसें आरटीओ दफ्तर पहुंचीं। इन बसों के चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण, टैक्स, परमिट और फिटनेस प्रमाण पत्रों को आरटीओ दफ्तर के कर्मचारियों ने जमा कराया और बसों का सत्यापन भी किया। ज्यादातर बसों की स्थिति ठीक पाई गई। कुछ बसों में रेडियम नहीं लगा था। ऐसी बसों में रेडियम लगवाया गया। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन को बसों पर चालक के नाम और मोबाइल नंबर लिखने की हिदायत दी गई। आरटीओ (प्रवर्तन) राकेश सिंह ने बताया कि आठ बसें अनफिट पाई गईं। उन्हें लौटा दिया गया। बसों की ओर से जमा कराए गए वाहन संबंधी प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


आज से स्कूलों में की जाएगी जांच
स्कूल प्रबंधन को अब अपनी बसों को आरटीओ दफ्तर ले जाने की आवश्यकता नहीं। सोमवार से आरटीओ दफ्तर के अधिकारी व निरीक्षक खुद ही स्कूलों में पहुंच के बसों का सत्यापन करेंगे। आरटीओ (प्रवर्तन) राकेश सिंह ने बताया कि कुछ स्कूलों ने अभी तक बसों का सत्यापन नहीं कराया है। ऐसी बसों की जांच करने अब विभाग के अधिकारी और कर्मचारी खुद ही स्कूल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन यंत्र फुस्स, फस्ट एड बॉक्स नदारद
कई बसों में अग्निशमन यंत्र लगाया तो गया था, मगर आरटीओ ने जब चेकिंग कराई तो उनमें गैस ही नहीं थी। इस पर आरटीओ ने स्कूल प्रबंधकों को फटकार लगाई और अग्निशमन यंत्र में गैस भरवाने की हिदायत दी। आरटीओ (प्रवर्तन) राकेश सिंह ने बताया कि ज्यादातर बसों में फस्ट एड बॉक्स भी नहीं पाया गया। कई के शीशे टूटे हुए थे। उन्हें ठीक कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed