फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चार करोड़ से अधिक का बकाया, राइस मिल सील

चार करोड़ से अधिक का बकाया, राइस मिल सील

Sat, 15 Dec 2018 12:49 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Sat, 15 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
चार करोड़ से अधिक का बकाया, राइस मिल सील
demo pic - फोटो : अमर उजाला
खजनी। बड़े बकायेदारों के खिलाफ शुरू किए गए वसूली अभियान के तहत एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को संवरूपुर बढ़नी के शिवकुमार की फर्म जय गुरुदेव ट्रेडिंग कंपनी की राइस मिल को चार करोड़ रुपये से अधिक का बैंक का बकाया होने पर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बड़े बकायेदारों में लखुआपाकड़ के पवन कुमार, कुरी बाजार के नरेंद्र पांडेय व राजन और खुटभार के श्रीराम गुप्ता को बकाया न जमा करने पर चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मदन मोहन वर्मा, नायब तहसीलदार सुमित सिंह के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

73 लाख के बकाए में राइस मिल कुर्क

बांसगांव। तहसील प्रशासन ने 73 लाख से अधिक के बकाये में शुक्रवार को सिहाइजपार स्थित राइस मिल कुर्क कर ली। इस कार्रवाई से बड़े बकायेदारों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार शशिभूषण पाठक ने बताया कि बीते वर्ष विभिन्न क्रय एजेंसियों द्वारा खरीदे गए धान की कुटाई कर चावल की आपूर्ति के लिए खाद्य विभाग ने सिहाइजपार स्थित राइस मिल शाह एग्रो इंडस्ट्रीज को धान भेजा था। राइस मिल द्वारा धान की कुटाई के बाद करीब 73 लाख 35 हजार 896 रुपये के चावल की आपूर्ति खाद्य विभाग को नहीं की गई। खाद्य विभाग ने बकाये की वसूली करने के लिए तहसील में आरसी भेजी।


इसके बाद बकाया जमा करने के लिए 22 नवंबर को नोटिस भेजा गया था, फिर बकायेदार ने रकम जमा नहीं की। तहसीलदार ने बताया कि राइस मिल के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई पूरी कर उसे बकायेदार के ससुर आरजू शाही को सुपुर्द की गई। तहसीलदार ने बताया कि यदि बकायेदार द्वारा सवा माह के भीतर धनराशि तहसील में जमा नहीं की गई तो कुर्क की गई राइस मिल की मशीनें, एक बड़ा और एक छोटा जेनरेटर सहित भवन की नीलामी की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक सीपी यादव, संग्रह अमीन दरोगा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed