{"_id":"5b6ca0b04f1c1b6e118b8454","slug":"21533845680-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। नंदानगर के पास एक खंडहर मकान में चंदन पासवान (34) का शव मिला। बुधवार को ही वह घर से तरकुलहा मंदिर जाने की बात कहकर निकले थे। बृहस्पतिवार को उनका शव मिला। चेहरे और आंख के पास चोट के निशान होने की वजह से हत्या की आशंका जताई गई है। आठ महीने बाद वह नशा मुक्ति केंद्र से लौटे थे। कैंट थाना क्षेत्र के नंदानगर निवासी चंदन पासवान को नशे की लत थी। परिवार के लोगों ने उनको नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल कराया था।
रविवार को वह केंद्र से लौटे थे। बुधवार को घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच बृहस्पतिवार को एक मकान में शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। शव की सूचना पर मोहल्ले के लोग गए और फिर पहचान कर परिवार के लोगों को बुलाया। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। एयरफोर्स चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।