फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जेल के खराब कैमरों को ठीक कराने के लिए पत्र लिखा

जेल के खराब कैमरों को ठीक कराने के लिए पत्र लिखा

Wed, 11 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
जेल के खराब कैमरों को ठीक कराने के लिए पत्र लिखा
मऊ के ध्यानार्थ
विज्ञापन


गैंगवार की आशंका, बजरंगी के
शूटर काका की सुरक्षा बढ़ाई
- काका पर हैं हत्या, लूट और रंगदारी के 60 से ज्यादा मुकदमे
- दो और शूटर भी हैं गोरखपुर जेल में बंद, रखी जा रही विशेष नजर
- जेल के खराब कैमरों को ठीक कराने के लिए भी लिखा गया पत्र

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बागपत जेल में सोमवार को मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद गोरखपुर मंडलीय कारागार में बंद उसके शूटर रमेश सिंह काका के बैरक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। काका पर हत्या, लूट और रंगदारी मांगने के 60 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह मऊ का रहने वाला है। मुन्ना बजरंगी के दो और शूटरों संदीप और अंश पर भी नजर रखी जा रही है। जेल प्रशासन का कहना है कि बजरंगी की हत्या के बाद गैंगवार की आशंका है।

काका मुन्ना बजरंगी गैंग का खास शूटर है। 2017 में इसे आजमगढ़ जेल से गोरखपुर शिफ्ट किया गया था। मंगलवार को जेल अफसरों ने कई बार विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया। बंदियों की तलाशी भी ली गई। इसी क्रम में वरिष्ठ जेल अधीक्षक रामधनी ने मंडलीय कारागार में खराब कैमरों को दुरुस्त कराने के लिए शासन को पत्र लिखा है। जेल के अंदर और बाहर निगरानी के लिए 12 कैमरे लगाए गए थे। इनमें से सात को 14 अक्टूबर 2016 को कैदी सूरजभान की मौत के बाद जेल में हुए उपद्रव के दौरान कैदियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। केवल गेट पर लगे कैमरे ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed