{"_id":"5a75dd194f1c1ba32a8b557f","slug":"21517673753-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद जहर देकर युवती की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद जहर देकर युवती की हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 03 Feb 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
rape
पीपीगंज इलाके में युवती के साथ रेप के बाद जहर खिलाकर उसकी जान ले ली गई। बृहस्पतिवार को युवती एक व्यक्ति के घर के सामने अचेत मिली थी। शुक्रवार की रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के साथ रेप के बाद जहर देकर मारने की पुष्टि हुई है। युवती के पिता ने पुलिस को सूचना दे दी है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत के बाद उसके पिता ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी है। पिता के मुताबिक बुधवार की रात नौ बजे के आसपास युवती पेट में तकलीफ होने की बात कहते हुए खेत की तरफ निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। तलाश के दौरान ही बृहस्पतिवार की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के घर के सामने वह अचेत मिली थी। घरवालों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताते हुए इलाज शुरू किया। शुक्रवार की देर रात युवती ने दम तोड़ दिया।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। रिपोर्ट से पता चला कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था। जहर दिए जाने की पुष्टि भी हुई। इसी वजह से विसरा को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया। युवती के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर बेटी को जहर देने का आरोप लगाया है। मौत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पिता की तरफ से तहरीर मिलते ही केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।