फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रधान पर जानलेवा हमला, केस

प्रधान पर जानलेवा हमला, केस

Thu, 26 Oct 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पर जानलेवा हमला, केस
प‌िटाई
पिपराइच। रिठिया गांव के प्रधान संजय पटेल पर बुधवार को पुराने विवाद में गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पिटाई करने के साथ ही उन्हें बंधक बनाने की भी कोशिश हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घायल प्रधान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उधर, प्रधान पर हमले की खबर पाते ही क्षेत्रीय भाजपा नेता भी उनके घर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर प्रधान संजय गांव में छठ पूजा के लिए सफाई करा रहे थे। इसी दौरान ऋषभ देव साहनी दो युवकों के साथ और पहुंचे और मजदूरों से गाली-गलौच करने लगे। प्रधान ने बीच-बचाव किया तो बदमाश उनसे ही उलझ गए और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने की कोशिश करने वाले मजदूरों को भी जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की जानकारी होने पर भाजपा नेता आनंद शाही, वीरेंद्र पाठक, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed