{"_id":"59d79e784f1c1b79548b6012","slug":"21507303032-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का गर्दन तलवार से काटा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का गर्दन तलवार से काटा, गंभीर
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरीचौरा (गोरखपुर)।
पुराने विवाद में तरकुलहा देवी मंदिर में बलि देने वाले दो युवकों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक ने दूसरे युवक की गर्दन पर तलवार से वार कर दिया। हमले में योगेंद्र नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख मौजूद लोगों ने हमलावर कुंजल की जमकर पिटाई की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। योगेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर पीजीआई रेफर कर दिया। उधर, हमलावर कुंजल का प्राथमिक उपचार कराकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
घटना शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब हुई। झंगहा क्षेत्र के गहिरा गांव के कोइराना टोला निवासी कुंजल और योगेंद्र (35) मंदिर परिसर में बकरा काटने का काम करते हैं। दोनों के बीच में लंबे समय से विवाद है। चार दिन पहले भी गांव में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। तब गांव वाले ने बीच बचाव कर मामले को रफा-दफा कर दिया था। शुक्रवार को दोनों मेले में दुकान लगाए थे और बलि देने का काम कर रहे थे। इसी बीच एक दूसरे पर छींटाकशी करने लगे। इससे नाराज कुंजल ने योगेंद्र की गर्दन पर तलवार से वार कर लहूलुहान कर दिया। दोनों के बीच झगड़े के दौरान जुटे लोगों ने पहले तो योगेंद्र की पिटाई की फिर पुलिस को सूचना दी।