फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीएम के कॉलेज में फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार

सीएम के कॉलेज में फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2017 10:29 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
सीएम के कॉलेज में फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार
पकड़ा गया तुषार। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर।
सीएम के कॉलेज परिसर में फायरिंग कर तमंचा लहराने वाले युवक को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक तुषार यादव गोरखपुर यूनिवर्सिटी का छात्र है। वह दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए दिग्विजयनाथ डिग्री कॉलेज के बीएससी संकाय में आया था। पुलिस ने गिरफ्तार तुषार के पास से 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया है। तुषार ने रंगबाजी में गोली चलाने की बात कबूल की है।

घटना बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे की है। कॉलेज परिसर में फायरिंग हुई थी और तमंचा लहराते हुए दो युवक फरार हुए थे। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। सूचना के बाद कैमरे में आई तस्वीर के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की और शनिवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया। कॉलेज परिसर में बीए प्रथम वर्ष का छात्र अमित यादव बीएससी संकाय में बर्थडे पार्टी मना रहा था। इसी पार्टी में शामिल होने के लिए तुषार यादव आया था। तुषार ने कबूल किया कि रंगबाजी में उसने फायरिंग की और अमित यादव के साथ बाइक से निकल गया। मोहद्दीपुर निवासी तुषार को पुलिस ने शनिवार को मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया है। अमित यादव की तलाश चल रही है। कॉलेज के प्राचार्य शैलेश प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तुषार के खिलाफ 510 आईपीसी और 7 सीएल तथा पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कॉलेज की भूमिका पर उठा सवाल
बीए के छात्र की बीएससी संकाय में पार्टी कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़ा कर रहा है। कॉलेज परिसर एक विभाग को पार्टी बनाने के लिए दे दिया गया और गोली चल गई। शायद यही वजह थी कि खुद प्राचार्य गोली चलने के बाद बर्थडे पार्टी की बात को झूठा बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
- ओम हरि वाजपेयी, इंस्पेक्टर कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed