फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शादी से पहले दूल्हा फरार, बाराती बंधक

शादी से पहले दूल्हा फरार, बाराती बंधक

Sat, 01 Jul 2017 08:13 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
शादी से पहले दूल्हा फरार, बाराती बंधक
marriage

विज्ञापन
चौरीचौरा।
बैकुंठपुर गांव में शादी से पहले ही दूल्हा फरार हो गया। नाराज दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। शनिवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने बारातियों को छुड़ाया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दूल्हा की तलाश कर रही है।

खोराबार इलाके के रामलखना गांव निवासी रवींद्र यादव के घर से बारात बैकुंठपुर से गई थी। उनका बड़ा बेटा दूल्हा बना था। तभी लड़की पक्ष को इस बात की जानकारी हो गई कि दूल्हा बने युवक ने पहले ही एक लड़की से कोर्ट मैरिज किया हुआ है। इसके बाद पंचायत हुई और फिर छोटे लड़का को दूल्हा बनाया गया। द्वारपूजा का कार्यक्रम होने के बाद अन्य कार्यक्रम तक सब कुछ ठीक रहा। मगर फेरे के समय फिर बड़ा लड़का दूल्हा का ड्रेस पहनकर बैठ गया। इसकी जानकारी होते ही लड़की पक्ष के लोगों हंगामा शुरू कर दिए। मौका पाकर दोनों भाई वहां से फरार हो गए। नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया था। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर शनिवार की सुबह पीआरवी टीम गांव में पहुंची और बारातियों को मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed