{"_id":"5c4380f0bdec2254606a5b71","slug":"201547927792-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील को जमानत मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हियुवा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील को जमानत मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हियुवा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील को मिली जमानत
गोरखपुर जेल पहुंचा रिहाई का परवाना, लखनऊ भेजा गया
रासुका में लखनऊ जेल में बंद है सुनील
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राजघाट थाने में हंगामा करने के आरोप में पकड़े गए हिंदू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। शनिवार को सुनील सिंह की रिहाई का परवाना गोरखपुर जेल पहुंचा। बीते दिनों सुनील को गोरखपुर से लखनऊ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। इस वजह से गोरखपुर जेल प्रशासन ने स्पेशल डाक से परवाना लखनऊ जेल भेज दिया।
हिंदू युवा वाहिनी के नेता को धमकी देने के मामले में पुलिस ने चंदन विश्वकर्मा को पकड़ा था। इसकी जानकारी होने पर सुनील सिंह ने साथियों के साथ राजघाट थाने पर हंगामा किया था। पुलिस से हाथापाई का भी आरोप था। बाद में उनके पोस्टर लगे एक वाहन से पेट्रोल बम मिला था, जिसके बाद पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की थी। सुनील सिंह और चंदन विश्वकर्मा ने डीएम के यहां शिकायत कर गलत तरीके से रासुका लगाने का आरोप लगाया था। डीएम ने शिकायत खारिज करते हुए चिट्ठी को लौटा दी थी। बाद में सुनील सिंह को लखनऊ तथा चंदन विश्वकर्मा कानपुर जेल में भेज दिया गया था। जेलर प्रेम सागर शुक्ला ने बताया कि सुनील के लखनऊ जेल में होने की वजह से रिहाई की चिट्ठी को लखनऊ जेल प्रशासन को भेज दिया गया है।