{"_id":"5c3b92a8bdec22732a0a3521","slug":"201547408040-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, सड़क जाम की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, सड़क जाम की
Mon, 14 Jan 2019 01:04 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार (गोरखपुर)। आरपीएफ दरोगा भर्ती परीक्षा में नकल का आरोप लगाकर अभ्यर्थी सड़क पर उतर गए। उन्होंने रविवार दोपहर एक बजे के करीब देवरिया बाईपास पर बुद्ध विहार के पास जाम लगाकर परीक्षा रद करने की मांग की। पुलिस ने समझाकर सड़क से अभ्यर्थियों को हटाया। आधा घंटा तक आवागमन प्रभावित रहा। रविवार को आरपीएफ दरोगा भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का अंतिम दिन था। परीक्षा तीन पाली में होनी थी। बुद्घ विहार पार्ट सी स्थित अनीता डिजिटल केंद्र पर भी परीक्षा चल रही थी।
दोपहर एक बजे के करीब अभ्यर्थियों ने नकल कराने का आरोप लगाकर केंद्र पर हंगामा करना शुरू कर दिया। अभ्यर्थी केंद्र के सामने देवरिया बाईपास मार्ग को जाम कर दिए। सूचना पर रामगढ़ताल चौकी इंचार्ज सहयोगियों के साथ पहुंचे। जाम लगाने वाले अभ्यर्थियों से उन्होंने बात की। फिर समझाकर सड़क से हटवाया। इसके बाद केंद्र पर अतिरिक्त फोर्स लगाकर तीसरी पाली की परीक्षा शुरू कराई गई। रामगढ़ताल चौकी इंचार्ज सूरज सिंह ने बताया कि परीक्षा में रफ शीट मिली थी। किसी अभ्यर्थी ने रफ शीट का टुकड़ा नीचे गिरा दिया था। उसके बाद अभ्यर्थी नकल का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। समझा-बुझाकर उन्हें शांत करा दिया गया।