{"_id":"5bf2ff4bbdec226992759d7a","slug":"201542651723-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चेयरमैन की प्रवर्तन टीम से धक्का-मुक्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व चेयरमैन की प्रवर्तन टीम से धक्का-मुक्की
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन ने प्रवर्तन टीम से धक्कामुक्की की
प्रतिष्ठान पर बिजली कनेक्शन जांच करने पहुंची थी टीम
पुरानी बस्ती थाने में पूर्व चेयरमैन सहित चार पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बिजली चोरी पकड़े जाने से तिलमिलाए नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता प्रवर्तन टीम से भिड़ गए। आरोप है कि पूर्व चेयरमैन ने टीम के सदस्यों से धक्कामुक्की करते हुए टीम की अनुबंधित गाड़ी की चाभी छीनकर फेंक दी।
सोमवार को विद्युत निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने पुरानी बस्ती थाने में पूर्व चेयरमैन, उनके बेटे हिमांशु व तीन-चार अन्य सहयोगियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी देने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी एसपी पंकज के अनुसार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पांडेय बाजार स्थित फूड प्रोडक्ट के विद्युत कनेक्शन की जांच करने शनिवार/रविवार रात गोरखपुर से आई विजिलेंस टीम पुरानी बस्ती क्षेत्र के जेई आरएस पांडेय के साथ पहुंची। मौके पर मौजूद लोग टीम को अंदर घुसने से रोकने लगे। तहरीर में कहा गया है कि जांच के दौरान नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता, उनके बेटे हिमांशु गुप्ता ने आधा दर्जन लोगों के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। अपशब्दों के प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है। तहरीर में सीयूजी नंबर वाली मोबाइल फोन भी तोड़े जाने का आरोप लगाया गया है।