{"_id":"5beb2e80bdec22697b117048","slug":"201542139520-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में तैनात लेखपाल लापता, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिद्धार्थनगर में तैनात लेखपाल लापता, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सिद्धार्थनगर में तैनात लेखपाल दुर्गेश अस्थाना लापता हो गए हैं। दो दिन पहले रविवार को वे घर से किसी काम से गोरखनाथ जाने की बात कहकर निकले थे। शाहपुर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर दुर्गेश की तलाश में जुटी है। लापता होने के बाद से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। घरवाले अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
शाहपुर के राप्तीनगर फेज-1 निवासी दुर्गेश अस्थाना की तैनाती सिद्धार्थनगर के उस्का में है। घरवालों के मुताबिक 9 नवंबर की शाम 7:30 बजे सिद्धार्थनगर से लौटे थे। फिर घर से वह गोरखनाथ में कुछ काम बताकर निकले और फिर नहीं लौटे। देर रात घर नहीं आने पर परिवार वालों ने फोन किया लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला।
परेशान परिवार वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज उनके तलाश में जुटी है। वहीं मंगलवार को सिद्धार्थनगर के डीएम ने भी गोरखपुर के अफसरों को फोन कर कार्रवाई के लिए कहा है।