{"_id":"5baa834b867a557f365c301c","slug":"201537901387-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, हत्या की कोशिश का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, हत्या की कोशिश का केस
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बेलघाट थानेदार और हमराहियों पर फायरिंग कर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोपाई घाट के पास लूट की योजना बना रहे इन बदमाशों के पास से पुलिस ने तमंचा और चार पहिया वाहन पुलिस ने बरामद किया है।
बेलघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की तीन बदमाश सोपाई घाट पुल के पास लूट की योजना बना रहे हैं। सोमवार की रात नौ बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। इनमें थानाध्यक्ष बेलघाट सुरेश चंद्र राव, उप निरीक्षक रविंद्र दुबे, कांस्टेबल विनोद कुमार, शाहिद खान और इंद्रेश वर्मा आदि शामिल थे। पुलिस को देखते ही युवकों ने फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस ने घेरेबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ सत्यवान सिंह,, अजीत सिंह और सिंटू उर्फ यशवंत सिंह निवासी मकरहा, थाना बेलघाट के रूप में हुई। थानाध्यक्ष की तहरीर पर तीनों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।