फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एक लाख के इनामी राघवेंद्र की मां और बहन गिरफ्तार

एक लाख के इनामी बदमाश की मां, बहन गिरफ्तार

Sat, 04 Aug 2018 12:58 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 04 Aug 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
एक लाख के इनामी राघवेंद्र की मां और बहन गिरफ्तार
Rules of woman arrest
झंगहा (गोरखपुर)। सुगहा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का आरोपी तथा एक लाख के इनामी राघवेंद्र की मां और बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राघवेंद्र अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने विवेचना के दौरान राघवेंद्र की माता, पिता, बहन और बहनोई को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया है। राघवेंद्र की मां और बहन को पुलिस ने शुक्रवार को नई बाजार से पकड़ा। उसके पिता और बहनोई भी फरार हैं।
विज्ञापन


झंगहा के सुगहा गांव में पिछले दो साल में पहले रिटायर दरोगा जयहिंद यादव, उनके भाई बलवंत यादव, पुत्र कौशल यादव और नागेंद्र यादव की हत्या कर दी गई। हत्याकांड का आरोपी और एक लाख के इनामी राघवेंद्र यादव को पुलिस पिछले ढाई साल से पकड़ नहीं पाई है। उसने अपने चाचा-भतीजे की हत्या की और फरार रहने के दौरान ही दो साल बाद कचहरी से लौट रहे एक पिता और उनके पुत्र की हत्या कर दी। इसकी विवेचना के दौरान राघवेंद्र के अलावा उसकी मां, बाप, और बहन बहनोई का नाम हत्या की साजिश रचने में आया था। झंगहा थानेदार जेएन सिंह ने बताया कि राघवेंद्र की मां नासपाती देवी और बहन किरन को नई बाजार चैराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed