{"_id":"5b01ca134f1c1bdc408b69bf","slug":"201526843923-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने पिता पुत्र को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने पिता पुत्र को गोली मारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 21 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
बड़हलगंज में गोली घायल से युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडहलगंज (गोरखपुर)। फरसाड़ गांव के सामने हाइवे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। गोली संतोष के बाएं सीने और अभिनव के दाहिने कंधे पर लगी। दोनों सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। मौजूद ग्रामीणों ने बाइक सवार बदमाशों को दौड़ाने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो गए। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहना था जबकि पीछे बैठे दोनों बदमाशों ने मुंह गमछे से बांधा था। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
टाडा गांव निवासी संतोष तिवारी अपने 13 वर्षीय पुत्र अभिनव के साथ बाइक से रविवार को आधार कार्ड बनवाने गए थे। दोपहर 2:30 बजे के करीब वह बेटे को लेकर लौट रहे थे। फरसाड़ गांव के सामने पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों में से एक ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। फायरिंग सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर दोनों की हालत नाजुक बता रहे हैं। उधर, पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में लग गई है।

हत्या के मामले में न्यायालय से हुए थे बरी
टाडा गांव में 12 वर्ष पूर्व रामअशीष तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में संतोष तिवारी को भी आरोपी बनाया गया था। मुकदमा लंबे समय तक चला। बाद में संतोष तिवारी को न्यायालय ने बरी कर दिया। घटना के बाद से ही दोनों पक्षों में तनाव था। पुलिस इस रंजिश को भी आधार मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन