फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महराजगंज की खबर

महराजगंज की खबर

Thu, 13 Dec 2018 11:02 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज की खबर
ट्रक में सवार होकर डीएम-एसपी ने अवैध वसूली का किया खुलासा
विज्ञापन

सोनौली में अवैध टैक्सी स्टैंड पर हो रही थी वसूली
एसपी ने ट्रक से कूदकर दो युवक पकड़े, तीन भाग गए
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/सोनौली। भारत नेपाल सीमा पर सोनौली में टैक्सी स्टैंड पर अवैध वसूली का खुलासा गुरुवार देर शाम को डीएम और एसपी ने किया। दोनों अधिकारी ट्रक में सवार होकर स्टैंड पर पहुंचे तो हकीकत देख हैरान रह गए। एसपी ने वसूली करते दो युवकों को दबोच लिया, जबकि तीन फरार हो गये। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। गिरफ्तार युवकों के पास से 37 हजार रुपये भारतीय और 5 हजार रुपये नेपाली बरामद हुए हैं। साथ ही वसूली की कुछ पर्ची भी मिली है।
सीमा पर अवैध वसूली की लगातार शिकायतें मिलने पर गुरुवार की देर शाम जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय और एसपी रोहित सिह सजवान सादे ड्रेस में ट्रक पर सवार होकर सोनौली पहुंचे। टैक्सी स्टैंड पर नेपाल जा रहे ट्रकों एवं पर्यटक बसों से अवैध वसूली की जा रही थी। किसी को भनक नहीं लगी कि ट्रक पर डीएम और एसपी सवार हैं। जब एसपी रोहित सिंह सजवान ने ट्रक से कूदकर वसूली करने वाले दो युवकों को दबोचा तो थोड़ी दूर खडे़ पुलिस वाले वहां पहुंचे। एसपी को सादी वर्दी में देख पुलिसकर्मी सन्न रह गए। तुरंत फोन घनघनाने लगे और पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कुछ ही देर में थानेदार और तमाम पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। पुलिस ने सोनौली निवासी अलिमुल्लाह एवं सोनू जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में फरार हुए साथियों का नाम राजकुमार, पप्पू सिंह, अरविंद जायसवाल निवासी नौतनवां बताया। उनकी तलाश में पुलिस टीम भेज दी गई है।
विज्ञापन

डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर गोपनीय ढंग से कार्रवाई की गई। इस तरह की कार्रवाई आगे भी की जाएगी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed