फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली

महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली

Sun, 24 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली

विज्ञापन
गोरखपुर।
बड़हलगंज क्षेत्र के सेमरा खुर्द गांव के पास खेत में महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। जीभ बाहर होने की वजह से गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पास में मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी रामअशीष मौर्या की पत्नी सावित्री (30) के रूप में हुई है। इसके बाद देवरिया पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बड़हलगंज और मधुपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सेमरा खुर्द गांव में ग्रामीण सुबह मार्निंग वॉक को निकले थे। इसी दौरान खेत में एक महिला का शव ग्रामीणों ने देखा, जिसकी जीभ बाहर थी और गले पर चोट के निशान थे। हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच तो पास में ही एक टूटा मोबाइल फोन मिला। इसमें मिले सिम के आधार पर पुलिस ने महिला की पहचान कर ली और देवरिया पुलिस और उसके घरवालों को जानकारी दी। घटना की सूचना पर आए घरवालों ने बताया कि महिला बृहस्पतिवार को शौच के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। वे लोग उसकी तलाश कर रहे थे। वह घरेलू महिला थी। मृतका के तीन बच्चे हैं। मायका चौरीचौरा थाना क्षेत्र के नई बाजार में है। कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed