{"_id":"58612e5d4f1c1b8740eebd46","slug":"2-7-lacs-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की दुकान से 2.7 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी की दुकान से 2.7 लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 26 Dec 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवा मंडी चौकी के सामने से चोरों ने एक सब्जी व्यापारी के दुकान से 2.7 लाख नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की भनक न तो दुकान में सोए लोगों को लगी और न ही पुलिस को। सोमवार की सुबह कारोबारी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
महेवा चौकी के सामने मेराज एंड सेराज अहमद कंपनी के नाम से दुकान है। यहां से मिर्च और टमाटर का कारोबार होता है। रविवार की शाम दुकान बंद कर दोनों भाई घर चले गए। सोमवार की सुबह वे दुकान पर पहुंचे तो काउंटर खुला मिला। उसमें रखे 2.7 लाख रुपये गायब थे। दुकान में पंजाब के मटर व्यापारी गोंडा निवासी रामजी तथा परतावल के सुखदेव, बिहार के अर्जुन दुकान के अंदर सोए थे। चोरी की इन्हें भी भनक नहीं लगी।
घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। पुलिस का तर्क है कि मंडी में सोमवार को व्यापारियों ने पूर्व निर्धारित बंदी का एलान किया है। इसके अलावा मंडी में बैंक भी है जिसमें शाम सात बजे तक व्यापारी अपने रुपये जमा कर देते हैं। इस स्थिति में इनती रकम काउंटर पर क्यों रखी गई थी। पुलिस व्यापारी और मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।