{"_id":"5cbb7321bdec22145a0ec1d7","slug":"191555788577-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क हादसों में बालक समेत दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सड़क हादसों में बालक समेत दो की मौत, पांच घायल
Sun, 21 Apr 2019 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए तीन सड़क हादसों में दस साल के बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
सरदारनगर प्रतिनिधि के मुताबिक चौरीचौरा के सोनबरसा-फुटहवा इनार मार्ग पर शनिवार को सुबह ग्यारह बजे के करीब सड़क पार करते समय मैजिक की चपेट में आने से सत्यम (10) की मौत हो गई। अयोध्या चक गांव के राम निवास मौर्य का बेटा सत्यम एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था।
हादसे के बाद वहां से गुजर रही पीआरवी ने चालक को हिरासत में लेने के साथ गाड़ी को कब्जे में ले लिया। गगहा प्रतिनिधि के मुताबिक कोठा निवासी पप्पू का चार वर्षीय बेटा पीयूष शुक्रवार को घर के सामने से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई।
कैंपियरगंज इलाके में मोदीगंज चौराहे पर शुक्रवार को दो बाइक की टक्कर में पति-पत्नी और चार वर्षीय मासूम घायल हो गए। पनियरा, महराजगंज के अड़बड़हवा गांव निवासी श्यामू विश्वकर्मा, पत्नी कुसुम और बेटी अनन्या के साथ बाइक से जा रहे थे। मोदीगंज चौराहे पर सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। श्यामू और उनकी बेटी अनन्या को हल्की चोट आई है लेकिन कुसुम देवी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं, चौरीचौरा इलाके के बरही मोड़ के पास एक बाइक सामने से आ रही कार की चपेट में आ गई। हादसे में खोराबार के बहरामपुर निवासी श्यामू (19) और पिपराइच के रिठिया निवासी रोशन (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक और कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।