{"_id":"5b3d26ef4f1c1bbd248b47b3","slug":"191530734319-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पिपराइच पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को विवाहिता की मौत के बाद ससुराल के लोग शव को सीएचसी में छोड़कर फरार हो गए थे।
वार्ड नंबर पांच निवासी सुमन यादव (22) की मंगलवार दोपहर मौत हो गई थी। सूचना पर सुमन के पिता तथा कप्तानगंज के सिसवा निवासी ठगई यादव वहां पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उनकी तहरीर पर मृत महिला के पति अजय यादव, ससुर चंद्रभान, सास अमरावती, ननद अंजू और अंजनि और देवर विजय पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने अजय को पिपराइच रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। सुमन की शादी 29 मई 2018 को हुई थी।