फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किशोरी का प्रेमी ही ले गया था उसे मेडिकल कॉलेज की छत पर 

किशोरी का प्रेमी ही ले गया था उसे मेडिकल कॉलेज की छत पर 

Thu, 28 Jun 2018 01:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 28 Jun 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का प्रेमी ही ले गया था उसे मेडिकल कॉलेज की छत पर 
car gang rape
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड की छत पर किशोरी से रेप मामले में अब दूसरी कहानी सामने आई है। पुलिस के अनुसार 23 जून की रात छत पर किशोरी से उसके प्रेमी ने ही मनमानी की थी। पुलिस ने कुशीनगर के रहने वाले प्रेमी अबरार अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन अबरार के पास रकम नहीं थी। इस वजह से वह होटल या गेस्ट हाउस में न ठहरकर किशोरी के साथ मेडिकल कॉलेज गया था। घरवाले भी इस बात से वाकिफ थे, लेकिन उन्होंने फर्जी कहानी रच दी थी।
विज्ञापन


एसपी नार्थ रोहित ने बताया कि 23 जून की रात बर्न वार्ड की छत पर किशोरी से रेप की कोशिश का मामला सामने आया था। किशोरी ने बताया था कि उसे खुद को नर्स बताने वाली एक महिला ने बुलाया था। वह मेडिकल कॉलेज में मोबाइल चार्ज करने के लिए एक युवक के साथ जा रही थी। उसी दौरान छत पर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। पहले घटना से इंकार करने वाली पुलिस ने अगले दिन केस दर्ज कर जांच शुरू की तो सचाई कुछ और ही सामने आई।
विज्ञापन


एसपी नार्थ के मुताबिक किशोरी का प्रेमी मुरादाबाद के मदरसे में पढ़ता है। वह बलरामपुर गया, जहां किशोरी से उसका प्रेम संबंध हो गया। इसके पहले भी किशोरी के साथ युवक छह जून को गोरखपुर आया था। तब दोनों धर्मशाला स्थित एक गेस्ट हाउस में रुके थे। इस बार रकम न होने की वजह से दिनभर किशोरी को घुमाकर युवक उसे मेडिकल कॉलेज की छत पर ले गया। वहां उसने मनमानी करनी चाही तो किशोरी शोर मचाने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed