{"_id":"5b11a0b04f1c1bf86e8b5c92","slug":"191527881904-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की रकम के साथ इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की रकम के साथ इनामी बदमाश गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी ने घटना का पर्दाफाश किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कैंट थानाक्षेत्र के बेतियाहाता में दवा व्यापारी से हुई लूट की घटना में बदमाशों के लिए मुखबिरी करने वाले इनामी बदमाश अंकुर सिंह को गोरखनाथ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने लूट की रकम और एक तमंचा बरामद किया है।
शुक्रवार को एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि अंकुर गोरखनाथ के ललितापुरम का रहने वाला है। यह पिछले दिनों शहर के रायगंज में रहकर बदमाशों को खबर देता था। उन्होंने बताया कि अंकुर ने पिछले 19 मई को कैंट के बेतियाहाता में दवा व्यापारी से हुई एक लाख की लूट की घटना को अंजाम देने के लिए आर्फिन और डेविड के लिए रेकी की थी और वारदात के बाद अपने हिस्से की रकम लेकर फरार हो गया। इस लूट की घटना में आर्फिन को खोराबार के कड़जहां से पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि डेविड अभी फरार है। उन्होंने बताया कि अंकुर पहले भी जेल जा चुका है और गोरखनाथ में जून 2017 में चेन स्नेचिंग को अंजाम देने के बाद से पुलिस के पकड़ में नहीं आ सका। उसके बाद उस पर 15 पंद्रह हजार का इनाम घोषित किया गया।
अंकुर गोरखनाथ थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उस पर चिलुआताल, गोरखनाथ और कैंट थाने में हत्या, गैंगेस्टर, हत्या का प्रयास, गुंडा एक्ट, एनडीपीएस, लूट आदि मामलों में चौदह मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी ने बताया कि इसके दो अन्य साथी राजघाट का शेराज अहमद और गोरखनाथ का अख्तर फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अंकुर का दो वर्षों के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच से आमना-सामना हुआ। अंकुर इधर कुछ महीनों से अपने आप को पुलिस से बचाने के लिए रायगंज में रहने लगा था।