{"_id":"5a785c794f1c1bef7b8b5764","slug":"191517837433-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में चोरी का प्रयास
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 05 Feb 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में रविवार देर रात चोरों की दस्तक से अफरातफरी मच गई। चौकीदार के शोर मचाने पर चोर दीवार फांदकर भाग निकले। एसआईसी ने कोतवाली मेें तहरीर देकर पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
जिला अस्पताल के परिसर में चोरी की घटनाओं के बढ़ने पर एसआईसी ने रात में वहां एक चौकीदार की तैनाती की है। रविवार को रात में वहां चौकीदार राम अशीष की ड्यूटी थी। करीब 1:30 बजे चौकीदार को किसी के कूदने की आहट मिली। जब वह उस दिशा में पहुंचा, तब उसने सर्जिकल सर्जिकल स्टोर के पीछे की खिड़की को तोड़ने की कोशिश करते तीन लोगों को देखा।
चौकीदार ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर रात में अस्पताल में ड्यूटी कर रहे अन्य कर्मचारी उधर दौड़े। कर्मचारियों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे दीवार फांदकर अंधेरे में गुम हो गए। सोमवार की सुबह चौकीदार राम अशीष ने घटना की सूचना एसआईसी को दी।
विज्ञापन
वेंटीलेटर की स्क्रीन चोरी का पर्दाफाश नहीं
पिछले महीने अस्पताल के स्टोर से तीन वेंटीलेटर की स्क्रीन चोरी का मामला सामने आया था। तब इसकी रिपोर्ट एसआईसी डॉ. राज कुमार गुप्ता ने दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी भी इस मामले का पर्दाफाश पुलिस नहीं कर सकी है।