फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   खुद को आग लगाने वाली किशोरी की मौत

खुद को आग लगाने वाली किशोरी की मौत

Fri, 12 Jan 2018 07:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 12 Jan 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
खुद को आग लगाने वाली किशोरी की मौत
- फोटो : demo pic
बड़हलगंज इलाके में छेड़खानी से तंग आकर खुद को आग लगाने वाली किशोरी की मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार भोर में मौत हो गई। वह पिछलेे 16 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। उधर, पुलिस ने आरोपी चार लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा बढ़ा दी है। चारों आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बड़हलगंज इलाके के सेमरा बुजुर्ग गांव में 27 दिसंबर की सुबह शौच के लिए निकली किशोरी के साथ गांव के ही राहुल यादव, अमित, अर्जुन साहनी, संगम ने छेड़खानी और फिर बलात्कार की कोशिश भी की थी। इसके बाद किशोरी ने आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। घटना के बाद किशोरी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां पर उसकी हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार की भोर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मारपीट, छेड़खानी, धमकी देने, बलात्कार की कोशिश, दलित उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। मौत के बाद पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed