{"_id":"59f87c644f1c1bec538ba3f0","slug":"191509456996-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और बुलेट की भिड़त में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक और बुलेट की भिड़त में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 31 Oct 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला के गोपालपुर तिराहे पर सोमवार की रात ट्रक और बुलेट की सीधी टक्कर में एक युवक (34) की मौत हो गई, जबकि बाइक के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
इलाके के बरईपार रामरूप निवासी गणेश यादव (34) गांव के कोइल यादव (28) के साथ बाइक से गोला बाजार गए थे। देर रात दोनों घर लौट रहे थे। गोपालपुर तिराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तिराहे पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सीएचसी गोला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात गणेश की मौत हो गई, जबकि कोइल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सिर में चोट की वजह से उसकी भी हालत नाजुक है। गणेश वाराणसी में पेंट पॉलिस का ठेकेदार था। उसके तीन बच्चे हैं।
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
पिपराइच के सोहसा गांव में बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। बाइक सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली। इलाके के सोहसा गांव निवासी टीपू मद्धेशिया (22) सोमवार रात नौ बजे खेत की तरफ से घर आ रहे थे। सड़क पार करने के दौरान बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान टीपू की मौत हो गई।