{"_id":"59a02bdd4f1c1bcf058b4954","slug":"191503669213-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की हत्या में बेटा संदेह के घेरे में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग की हत्या में बेटा संदेह के घेरे में
Updated Fri, 25 Aug 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
शाहपुर क्षेत्र के पीएसी कैंप के पास बुजुर्ग महिला भोली की हत्या के मामले में संदेह के घेरे में बेटा रंजीत आ गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो उसने ही संपत्ति की खातिर मां की हत्या की है। हालांकि अभी पुलिस सबूत जुटाने में लगी है। बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
बीते बुधवार को भोली की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई थी। घर में ही लाश मिलने के बाद पुलिस अफसर भी सकते में आ गए थे। पुलिस ने पहले तो बेटे रंजीत की तहरीर के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया लेकिन जांच पड़ताल में शक की सूई बेटे की ओर मुड़ गई। पुलिस सूत्रों की माने तो बड़े बेटे की पत्नी व बच्चों को बुजुर्ग महिला हिस्सा देना चाहती थी और रंजीत पूरी संपत्ति अपने नाम करने को कह रहा था। बुधवार को भी इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था और इसके बाद उसने हत्या कर दी। हालांकि अभी पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है।
शाहपुर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।