फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   फिरौती वसूलने के चक्कर में की थी हत्या

फिरौती वसूलने के चक्कर में की थी हत्या

Sat, 13 Oct 2018 01:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 13 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
फिरौती वसूलने के चक्कर में की थी हत्या
murder
गोरखपुर। सिकरीगंज के बारीगांव से अपहृत सातवीं के छात्र आदर्श (12) की हत्या करके शव छिपाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडे को बरामद कर लिया गया है। पुलिस को मुख्य आरोपी मुकेश ने बताया कि कर्ज की भरपाई के लिए फिरौती वसूलना चाह रहा था। छात्र की शर्ट के साथ ही उसके पिता को पत्र भेजकर फिरौती मांगने की तैयारी में थे। उसके पहले ही गांव में पुलिस पहुंच गई थी, जिसकी वजह से भागना पड़ा था।
विज्ञापन


एसएसपी शलभ माथुर ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि खेत में छात्र का शव पाए जाने के बाद पुलिस टीम ने आरोपियाें की तलाश तेज कर दी थी। पता चला था कि छात्र आखिरी बार मुकेश पांडेय और गौतम पांडेय के साथ दिखा था। आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। सिकरीगंज एसओ दिनेश कुमार मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पिपरी तिराहा के पास खड़े हैं। पुलिस पहुंची और दोनों गिरफ्तार कर लिए गए। मुकेश पांडेय ने बताया कि वह बुआ चांदमती देवी के घर पर रहता था। बिहार, गोपालगंज में कई लोगों से शौचालय निर्माण कराने के लिए रकम लेने के कारण वह कर्ज में था। इसी लिए बुआ के घर पर रहता था। वहीं उसकी आदर्श से दोस्ती हो गई थी। चार अक्तूबर को मोबाइल फोन दिखाने के बहाने छात्र को खेत में लाया और फिर दोस्त गौतम की मदद से उसकी हत्या कर दी। गौतम मझौरा, धनघटा, संतकबीरनगर का रहने वाला है। एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव की पूरी घटना के पर्दाफाश में अहम भूमिका रही। वह लगातार पुलिस टीम के कार्यों की मानीटरिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस की सतर्कता से नाकाम हो गई थी योजना

गांव से छात्र के साथ ही दोनों आरोपियों को गांववालों ने देखा था। अचानक गांव से तीन लोगों के लापता होने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई थी और गांव में पहुंच गई थी। उसी दौरान आरोपियों ने छात्र की हत्या तो कर दी थी, लेकिन शव को छिपा नहीं पाए थे। शव को गड्ढा में दबाने के लिए सोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed