फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घूस लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार

चौरीचौरा में घूस लेते बांसगांव का लेखपाल गिरफ्तार

Sat, 04 Aug 2018 12:49 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 04 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
घूस लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार
घूस
चौरीचौरा (गोरखपुर)। फुटहवा इनार के पास मिठाई की दुकान से बांसगांव तहसील में तैनात लेखपाल रामकिशुन को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन की टीम ने घूस के बीस हजार रुपये भी बरामद कर लिए। प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर चौरीचौरा थाने में लेखपाल पर भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी की खबर से तहसील में खलबली मच गई। थाने पर उसके कई साथी पहुंचे, मगर घूस की जानकारी होने के बाद लौट गए।
विज्ञापन


चौरीचौरा के पंसरही गांव निवासी रामकिशुन बांसगांव तहसील के मझगांवा ग्राम सभा के लेखपाल हैं। बांसगांव के भैंसही गांव निवासी दिलीप शुक्ला ने लेखपाल पर घूस मांगने का आरोप लगाया था। दिलीप के मुताबिक उनकी जमीन फोरलेन के पास है, जिसका मुआवजा दिलाने के लिए लेखपाल ने 40 हजार रुपये की मांग की थी। दिलीप की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने दो हजार के दस नोट पर रंग लगाया और फिर लेखपाल के बुलाए स्थान पर जाने के लिए कहा। दोपहर ढाई बजे के करीब दिलीप रकम लेकर मिठाई की दुकान पर पहुंच गए। जैसे ही नोट लेकर लेखपाल ने जेब में रखा, टीम ने पकड़ लिया। जेब से निकाले गए नोटों में और लेखपाल के हाथ में रंग लग गया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद पांडेय, रघुवीर प्रसाद यादव, चंद्रभान मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र राय, पुनीत सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

एक हफ्ते पहले पकड़े गए थे कानूनगो

चोरीचौरा इलाके में ही 26 जुलाई को भी एंटी करप्शन टीन ने कानूनगो रामलवट सिंह को पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था। तब झंगहा के राजधानी गांव निवासी उमेश गुप्ता ने पैमाइश के बाद फील्ड बुक के नाम पर रकम मांगने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed